पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hazaribagh News Sports Teachers Are Seen In Class Room Instead Of Field Appointed In 52 High Schools In The District

मैदान की जगह क्लास रूम में नजर अाते हैं खेल शिक्षक, जिले के 52 हाई स्कूलों में हैं नियुक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हजारीबाग के 52 सरकारी उच्च विद्यालयों में फिजिकल एजुकेशन टीचर अपने मूल विषय को छोड़कर इतिहास, भूगोल, विज्ञान जैसे विषयों को पढ़ा रहे हैं। हजारीबाग जिले में 141 उच्च विद्यालय हैं। लंबे अंतराल के बाद 52 में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। ऐसे स्कूल के रूटीन में फिजिकल एजुकेशन का पीरियड खेल का पीरियड बनकर रह गया है। किसी विद्यालय में इंडोर गेम तो कहीं बच्चों को फुटबॉल देकर कोरम पूरा किया जा रहा है। फिजिकल एजुकेशन टीचर का पूरा लाभ बच्चों को नहीं मिल रहा है। जिले में 17 उच्च विद्यालय ऐसे हैं जिनमें खेल का मैदान नहीं है। हाई स्कूल का अतिरिक्त भवन बनाने की जमीन तक नहीं है। इनमें शिक्षक चाहकर भी बच्चों को आउटडोर गेम नहीं सिखा सकते हैं । इनमें कैरम, लूडो, स्किपिंग रोप से ही काम चलाया जा रहा है । शहर के जिन पुराने उच्च विद्यालयों में खेल का मैदान है उनमें फिजिकल एजुकेशन के टीचर नहीं है । ऐसे विद्यालयों में जिला प्लस टू स्कूल, हिंदू प्लस टू स्कूल, बिहारी बालिका उच्च विद्यालय, श्रीकृष्ण आरक्षी उच्च विद्यालय हैं । दरअसल विभाग ने शिक्षकों की नियुक्ति कर दी लेकिन पाठ्यक्रम तय नहीं किया है । शिक्षक अपने मुताबिक फिजिकल एजुकेशन की कक्षाएं लेते हैं ।

खबरें और भी हैं...