शिक्षा के क्षेत्र में देश में अव्वल होगा राज्य ः मंत्री
मोर्चा ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र : मोर्चा के राज्य सचिव रघुनाथ सिंह ने 11 सूत्री मांग पत्र को रखते हुए उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की अपील मंत्री से की। इसके अलावा डीईओ लुदी कुमारी, डीएसई महबूब आलम, सुरेंद्र झा, अरविंद सिंह, अशोक पांडेय, कांग्रेसी नेता डॉ आरसी प्रसाद, बीएन सिंह, अशोक पांडेय ने वित्त रहित शिक्षकों की समस्या को रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के इंद्रदेव प्रसाद मेहता और संचालन राजेंद्र यादव ने किया । मौके पर पंकज कुमार, मनीष कुमार, जीवन कुमार, शंभू कुमार, विनय कुमार, नवीन कुमार सिंह, अर्जुन प्रसाद, बसंत कुमार, चन्द्रधारी प्रसाद, रेखा कुमारी, मनोहर राम, सहदेव महतो, गणेश महतो, बिजय राम समेत उतरी छोटानागपुर प्रमंडल के वित्त रहित शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।
ईचाक में आयोजित मिलन समारोह में शिक्षा मंत्री का स्वागत करते शिक्षक।