बिजली कटौती के विरोध में छात्र मोर्चा ने की तालाबंदी
हजारीबाग | हजारीबाग में होली के दिन से नाम मात्र की बिजली आपूर्ति करने के विरोध की शुरआत झारखंड छात्र मोर्चा ने किया है। बुधवार की दोपहर छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता बिजली विभाग के जीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्य प्रवेश द्वार में ताला लगा दिया । युवक सीढ़ी पर बैठ विभाग विरोधी नारा लगाते हुए बिजली की कटौती करने का विरोध जताया । तालाबंदी का नेतृत्व कर रहे चंदन सिंह ने कहा है कि कटौती की शुरूआत होली जैसे पर्व से ही क्यों किया गया । हम बिल चुकाते हैं तो हमें बिजली चाहिए । हमारे जिले के कोयला से बिजली बनता है और हमें ही अंधेरे में रखा जा रहा है । हम इस मुद्दे पर सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे । विभाग का पैसा बकाया है उससे हमें कोई लेना देना नहीं हैं । हम उपभोक्ता होने के नाते विरोध कर रहे हैं । सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की परीक्षा चल रही है । होली में बिजली काटकर हमें विरोध करने के लिए बाध्य किया गया है । तालाबंदी करनेवालों में चंदन सिंह, अख्तर हाशमी, रितेश तिवारी, सोहराब हुसैन, अक्षय कुमार, मोहशीन, इमरान, गौरव मिश्रा, कमल देव, मोनु, शमशेर शामिल थे ।