पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अयोग्य लाभुक राशन कार्ड सरेंडर करें ः सीओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत तलसवार पंचायत में सरकार आपके द्वार जनता दरबार का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की एवं संचालन मुखिया शुक्ला तूरी ने किया । आयोजित जनता दरबार में पंचायत के लगभग दर्जन भर गांव के लोगों ने आवेदन देकर समस्या को दूर करने की मांग की है। जनता दरबार में शिक्षा विभाग, वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, पर्यटन, दिव्यांग पेंशन, खाद्य आपूर्ति विभाग, राशन कार्ड निर्माण, कृषि विभाग, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, बिजली, स्वच्छता विभाग के अलावा कई विभाग के अधिकारी शामिल थे। जनता दरबार में लगभग 300 मामले आए । जिसमें कई मामले जनता दरबार में ही निष्पादन कर दिया गया। पंचायत के प्लांडू गांव में पिछले आठ वर्षों से जल मीनार बंद है । जिसे चालू करवाने की मांग की गई । प्लांडू प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की संख्या को बढ़ाने की मांग की गई ताकि मरीजों को लाभ मिल सके, कई नितांत गरीब लोगों का भी राशन कार्ड से नाम हटा दिया गया जिसे जोड़ने की मांग की गई। जनता दरबार को संबोधित करते हुए सीओ वैभव कुमार सिंह ने कहा कि जो भी अयोग्य राशन कार्डधारी हैं वे शीघ्र कार्ड सरेंडर करें अन्यथा सरकार के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी । जिसमें अब तक लगभग 30 अयोग्य राशन कार्ड धारियों ने कार्ड सरेंडर किया है। वहीं मुखिया शुक्ला तुरी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों से जल मीनार बंद पड़ा है कई बार पेयजल विभाग को जल मीनार की शिकायत की गई परंतु अब तक चालू नहीं हो पाया है गर्मी का दिन आ रहा है । इस पर प्रशासन को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है । आगे कहा कि जनता की जो भी शिकायत है उस पर सरकार विशेष ध्यान दें और समस्या का समाधान कराएं। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता दिलीप तिर्की, सीओ सह बीडओ वैभव कुमार सिंह, बीईईओ घनश्याम साहू, मुखिया शुक्ला तूरी, पंसस केदार महतो, ईश्वर महतो, सीआई संजीव राजीव, 14वें वित्त समन्वयक आशीष कुमार पासवान, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि रंजन, भास्कर राज, शंभू दास, ऋतुराज, पर्यवेक्षक, अनुराधा पासवान, प्रेमा नारायण, अरुण पासवान, नागेश्वर तुरी, बंशीधर मिर्धा, टिकेश्वर महतो, मिट्ठू महतो, गिरधारी महतो, संजय महतो, छोटेलाल महतो, अजय महतो, ग्रेबियल तिर्की मौजूद थे।

जनता दरबार में समस्या सुनते बीडीओ सह सीओ ।
खबरें और भी हैं...