पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली में मुर्गा का धंधा हुआ मंदा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हजारीबाग | होली में मटन चिकन का धंधा तेज हुआ करता है। अन्य दिनों की अपेक्षा होली के मौके पर मटन चिकन के दाम बढ़ जाया करते थे लेकिन इस बार स्थिति दूसरी है। आम लोग मटन चिकन से परहेज कर रहे हैं। जिसके चलते इस बार होली में मटन चिकन के कारोबारी भी सशंकित हैं। क्योंकि के पूर्व से ही चिकन बाजार में मंदी साफ साफ दिख रही है। इस मंदी के चलते चिकन कारोबारियों को घूम घूम कर मुर्गा बेचने के लिए ऑफर चलाने पड़ रहे हैं इसके बावजूद ग्राहक नही मिल रहे हैं। भला, एक सौ रुपये में एक जोड़ा मुर्गा या एक मुर्गा मात्र 50 रुपये में ले लो का लाउडस्पीकर से प्रचार के बाद भी लोग खरीदने के लिए आगे नही आ रहे हैं। दरअसल कोरोना वायरस के डर ने लोगों को इस कदर डरा दिया है कि लोग खुद ब खुद परहेज करने पर मजबूर हो गए हैं। दूसरी तरफ मुर्गी फार्म चलाने वालों की मजबूरी है कि उनके फार्म में स्टॉक ज्यादा हो गया है। रखने की समस्या के साथ मुर्गा मुर्गियों का हर दिन का दाना पानी भारी पड़ने लगा है। अगर वे स्टॉक खाली नही करते हैं तो उनकी पूंजी हर दिन दाना पानी में निकल जाएगी और दाना पानी नही देंगे तो मुर्गे मर जाएंगे। यहीं कारण है कि फार्म वाले वैन में मुर्गे भर कर विभिन्न इलाकों में घूम घूमकर औने पौने दाम पर मुर्गे बेचकर स्टॉक निकालने में लगे हैं, इसके बावजूद खरीददार नही मिल रहे हैं। क्योंकि ग्राहकों को कोरोना का डर सता रहा है।
खबरें और भी हैं...