पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिरहोरों के बीच रंग-गुलाल व पिचकारी वितरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटकमदाग | कटकमदाग प्रखंड के सलगा बिरहोर टंडा में रविवार को होली के अवसर पर महान पुअर चाइल्ड फाउंडेशन के तत्वावधान में शिक्षा निकेतन हाई स्कूल कोर्रा की ओर से बिरहोर परिवार के बीच होली पर्व के अवसर पर रंग, गुलाल व बच्चों के बीच पिचकारी वितरण किया गया। इस मौके पर बिरहोर परिवार को भोजन भी खिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक मधुप मनोहर व कटकमदाग के सदर विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू ने बच्चों के बीच भोजन वितरण कर किया। इस अवसर पर संस्था के महीप मनोहर, कंचन देवी, मोहित मनोहर, मीहिर मनोहर, मयंक मनोहर, मिंटू, छोटू, मंकिता, मौसम, श्रीप्रसाद आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...