पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उप मुखिया के पिता ने छात्रा से किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरकट्ठा | गोरहर थाना क्षेत्र के डोंडाहारा गांव में एक नौ वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़िता के पिता ने गोरहर थाना में आवेदन देकर शिलाडीह पंचायत के उप मुखिया किशुन साव के पिता द्वारिका साव ग्राम डोंडाहारा निवासी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसमें लिखा है कि गुरुवार की शाम करीब 4.30 बजे गन्ना के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा ने जब शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग पहुंचकर आरोपी की धुनाई कर दी। देखते ही देखते पूरे गांव में यह घटना आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोग इसकी सूचना गोरहर थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर को दी। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए हजारीबाग भेज दिया है ।
खबरें और भी हैं...