- Hindi News
- National
- Katkamsandi News The Unseasonal Rains Made The Toddy Farmers Feel The Cold In Summer
बेमौसम बारिश ने ताेड़ी किसानों की कमर, गर्मी में ठंड का एहसास कराया
रुक-रुक कर हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों के कमर तोड़ कर रख दिया। बेमौसम बारिश से आलू प्याज व लहसुन सहित अन्य फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। जबकि बैगन, टमाटर, हरा मिर्च, धनिया पत्ता, फूलगोभी, पत्ता गोभी सहित अन्य सब्जी के फसल भी प्रभावित हुआ है। यही वजह है कि सब्जी के भाव में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रही है। परिणामस्वरूप गरीबों के थाली से सब्जी गायब हो रहा है।
किसान भी बेहाल हैं। प्रखंड के किसानों कहना है कि असामयिक बारिश की वजह से कटकमसांडी प्रखंड के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बारिश तथा ओलावृष्टि से प्याज व लहसुन फसल काफी प्रभावित हुआ है। फूलगोभी टमाटर पत्ता गोभी मटर आलू की फसलोंं को काफी क्षति हुआ है फसलों के नुकसान की वजह सेे किसानों को भी आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है । किसान का यह भी कहना है कि इस तरह का मौसम है दशकों बाद देखने को मिल रहा है। लोगों को गर्मी के इस मौसम में ठंड का एहसास हो रहा है। यहां तक की बेमौसम बारिश व मौसम में ठंड के वजह से महुआ व आम के फसल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मौसम में ठंड रहने के कारण महुआ का फल नही आ रहा है।जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ बेमौसम बारिश व ठंड होने के कारण लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हैं।
कटकमसांडी में बारिश से बर्बाद हुई फसल ।