- Hindi News
- National
- Barhi News Tileshwar Sahu Murder Case Could Not Be Revealed Even After Six Years No Cbi Investigation
छह साल बाद भी तिलेश्वर साहू हत्याकांड का नहीं हो पाया खुलासा, नहीं हुई सीबीआई जांच
आठ मार्च 2014 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हजारों महिलाओं के सामने राजनीतिक षडयंत्र के तहत झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्व तिलेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। आठ मार्च 2020 को उनकी 6वीं पुण्य तिथि अाैर श्रद्धांजलि सभा बरही हाउस में मनाई गई। इस अवसर पर स्व साहू जी के प|ी साबी देवी सहित उनके सैकडों समर्थक स्व साहू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। पंडित महादेव शर्मा एवं सुरेश शर्मा ने उनके आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ किया। मौके पर ब्राह्मणों को भोजन एवं दक्षिणा दिया गया। विडम्बना है कि घटना के छह सालों के बाद भी अब तक स्व साहू जी हत्याकांड का पूर्ण रूप से खुलासा नही हो पाया है।
हलांकि इस मामले में संलिप्त कई लोगो की गिरफ्तारी हुई। कई लोग जेल में बंद है और कई बेल पर बाहर है। लेकिन इस हत्याकांड में संलिप्त सफेदपोशों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। जिसके कारण स्व साहू के समर्थक अाैर बरही वासी खासे नाराज हैं। अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्व तिलेश्वर साहू की धर्मप|ी साबी देवी ने कहा कि स्व तिलेश्वर साहू हत्याकांड का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। बरही की जनता इस बात से अवगत है कि राजनीतिक षडयंत्र के तहत स्व साहू जी हत्या कराई गई है। इसलिए बरही की जनता जानना चाहती है कि आखिर इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड राजनीतिक दल के नेता कौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के कई बड़े नेता हत्याकांड को दबाने में लगे हुए हैं। यहीं कारण है कि तमाम कोशिशों के बाद भी सीबीआई जांच नहीं कराई गई। क्योंकि उन्हें मालूम था कि यदि सीबीआई जांच कराई जाती है तो निश्चित ही षडयंत्र में शामिल राजनीतिक दल के नेताओं की पोल खुल जाती।
साबी देवी ने कहा कि जब तक सीबीआई जांच कर पूर्ण खुलासा नहीं किया जाता तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। हत्याकांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी तो हुई। लेकिन रिमांड पर लाकर संतोषजनक पूछताछ नहीं की गई। तिलेश्वर साहू जो झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके थे कि गुत्थी सुलझाने में क्यों आना कानी किया जा रहा है। सरकार इस हत्याकांड की जांच हेतु सीबीआई को सौंपे। ताकि षडयंत्रकारियों का पर्दाफाश हो सके और बरही की जनता को न्याय मिल सके। गौरतलब है कि आठ मार्च 2014 को षडयंत्र कर गोली मारकर तिलेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। षडयंत्र का पूरा योजना कोनरा दरगाह मुहल्ला स्थित एक मकान में रची गई थी। शूटरों को इसी मकान में पनाह दी गई थी। कांड के बाद पकड़ा गया नीतेश की निशानदेही में इसी मकान से काफी संख्या में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। शहीद तिलेश्वर साहू ने बहुत ही कम समय में बरही की जनता के दिलो में अपनी पैठ जमा चुके थे।
महिला सशक्तिकरण का उन्होंने जो बीड़ा उठाया था। उसी का परिणाम था कि घटना के दिन लगभग पांच हजार महिलाएं मौजूद थी। आज भी महिलाएं स्व साहू के प्रति समर्पित हैं। स्व साहू ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सडक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे थे और कई ऐसे कार्यों को अंजाम दिए जिसकी डिमांड कई वर्षों से की जा रही थी। अपने स्वयं के खर्चे से कई विकास कार्य कराए। साबी देवी ने कहा कि वे स्व साहू जी के अधूरे सपनों को साकार करेंगे। एक बार बरही की जनता अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा पहुंचाएं। मौके पर मनोज कुमार साव, लालेश कुमार साव, मो मेराज अंसारी, राजदेव गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।