- Hindi News
- National
- Barhi News Today Ichak Will Come As Education Minister Preparing To Welcome
अाज इचाक अाएंगे शिक्षामंत्री, स्वागत की तैयारी
ईचाक | सिझुआ उच्च विद्यालय इचाक में 14 मार्च को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो आएंगे। मंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर वित्त रहित माध्यमिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के वित्त रहित शिक्षकों की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता गणेश महतो ने की। शिक्षा मंत्री के स्वागत के साथ साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया गया । साथ ही उतरी छोटानागपुर प्रमण्डल के सभी वित्त रहित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को दायित्व सौपा गया। बैठक में गणेश महतो, लोकनाथ ठाकुर, बसन्त कुमार, रघु विश्वकर्मा, सुखदेव महतो, चंद्रदेव महतो, मनीष मेहता, श्रीकांत मेहता, पंकज मेहता, सुनील पांडेय, कौशलेंद्र कुमार, शक्ति सिंह, चंद्रधारी प्रसाद, खेमलाल विश्वकर्मा, जयनारायण प्रसाद मेहता, बालेश्वर प्रसाद मेहता, कृष्णदेव यादव, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार आदि दर्जनों प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।