पेलावल ओपी में मारपीट व चोरी के दो मामले दर्ज
कटकमसांडी |पेलावल ओपी में मारपीट व चोरी के दो अलग-अलग मामला शुक्रवार को दर्ज कराया गया है। पेलावल गांव के सेबुन निशा ने मारपीट चोरी का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 46/20 के तहत गांव के रजिया खातून, नौशाद, बदरुद्दीन एवं बदरुद्दीन की बड़ी, छोटी पुत्री, छोटू, नाजिया खातून को आरोपी बनाया है। जबकि दूसरा मामला गदोखर गांव के रजिया खातून ने घर में घुसकर मारपीट एवं चोरी का मामला दर्ज कराया है।