सुलमी में दो गुटों में हुई मारपीट, कई लोग जख्मी
होली के दिन दो गुटों के बीच मारपीट हुई। घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र के सुलमी गांव की है। मारपीट की घटना में दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए । सभी घायलों का सदर अस्पताल मे इलाज चल रहा है । घायलों में एक व्यक्ति कौलेश्वर यादव की गम्भीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है । घटना के सबंध मे दोनों गुटों की ओर से अलग-अलग लिखित आवेदन स्थानीय थाना मे दिया गया है । जानकारी के मुताबिक गत १० मार्च होली के दिन किसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया और विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया । मारपीट मे सुरेंद्र रविदास, सुबोध कुमार, प्रेम कुमार, सतीश कुमार, बिरजू रविदास, सुरेश रविदास, रामदास राम, प्रमोद रविदास, अनुज कुमार, गोर्बधन राम, कमली देवी, बेबी देवी, धनवा देवी, और अनिता देवी बुरी तरह जख्मी है । इनका इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है । दूसरे गुट के जख्मी कौलेश्वर यादव और सुरेंद्र यादव की स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। बाकी अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर वापस भेज दिया है । घटना के बारे मे सुरेंद्र रविदास ने बताया कि सतीश कुमार होली के दिन शाम छः बजे गांव के ही जय साव के दुकान में सामान लाने मोटरसाइकिल से गया था । इसी बीच दूसरे गुट के लोगों ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया । मारपीट के दौरान सतीश को बचाने वहां अनुज पहुंचा तो उसकी भी पिटाई हो गई ।बाद में दोनों व्यक्ति वहां से किसी तरह भागकर घर वापस आए तो उसके पीछे करीब 20-25 की संख्या में लोग लाठी डंडा लेकर घर पहुंच गए और अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की ।