पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुलमी में दो गुटों में मारपीट, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कटकमसांडी | कटकमसांडी थाना क्षेत्र के सुलमी गांव में होली के दिन दो गुटों में हुई मारपीट व खूनी संघर्ष के बावत शुक्रवार को दोनों पक्षों ने कटकमसांडी थाना में दर्ज कराया है। कटकमसांडी थाना कांड संख्या 47/20 के तहत सुलमी गांव के सतीश कुमार पिता सुरेंद्र रविदास ने मारपीट, चोरी, छेड़खानी व जाति सूचक शब्द का मामला दर्ज कराया है। थाना को दिए गए आवेदन में गांव के ही 14 लोगों को आरोपी बनाया है । इनमें लल्लू यादव, बुधन यादव, रंजीत यादव, सुनील यादव, तालेश्वर यादव, दिनेश्वर यादव, कुलदीप यादव, प्रकाश यादव, जानकी यादव, संजय यादव, अनिल यादव, अजीत यादव, विक्की यादव, रणजीत यादव समेत अन्य का नाम शामिल है । जबकि सुलमी गांव के ही रंजीत कुमार यादव ने कटकमसांडी थाना कांड संख्या 48/20 के तहत मारपीट का मामला दर्ज कराया है। इनमें सुरेंद्र रविदास, महेंद्र रविदास, सुबोध रविदास, विनय रविदास, राजदेव रविदास, उमेश रविदास, चंद्र रविदास, वकील रविदास, बिरजू रविदास समेत 51 लोगों को आरोपी बनाया है। दोनों मामले की जांच कटकमसांडी पुलिस कर रही है।इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने बताया कि होली के दिन सुलमी गांव में दो गुटों में हुए मारपीट व खूनी संघर्ष का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।
खबरें और भी हैं...