पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barhi News Villagers Bury The Flag On The Land Of Birsa Agricultural Area Claim To Build The Temple

बिरसा कृषि प्रक्षेत्र की जमीन पर ग्रामीणों ने झंडा गाड़ा, मंदिर निर्माण का दावा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिरसा कृषि प्रक्षेत्र की जमीन पर गौरियाकरमा के कुछ ग्रामीणों ने बिना अनुमति लिए बजरंगी झंडा गाड़ कर मंदिर निर्माण के लिए जमीन पर दावा ठोका है। गांव के लगभग 50 की संख्या में महिलाएं आकर बिरसा कृषि प्रक्षेत्र की लगभग एक एकड़ की जमीन के चारों ओर छोटे छोटे झंडे लगे दिए। बीच में एक बड़ा झंडा गाड़ कर मंदिर निर्माण की बात करने लगी। घटना 11 मार्च की है।

हालांकि बिरसा कृषि प्रक्षेत्र के कृषि वैज्ञानिक एसबी सिंह एवं दिनेश सिंह ने ग्रामीण महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं नहीं मानी और अपनी मांग पर अड़ी रही। सूचना पर गुरुवार को बीज उत्पादन अाैर अनुसंधान केंद्र गौरियाकरमा के उप निदेशक श्रीनिवास गीरी घटना स्थल पर पहुंचे और महिलाओं से बात की। महिलाओं ने बताया कि चिह्नित जमीन पर हमलोग मंदिर बनाना चाहते हैं। इसलिए हमलोगों को जमीन दे दी जाए।

महिलाओं द्वारा जबरन जमीन पर मंदिर निर्माण करने की दावा करने की हरकत से उपनिदेशक एवं पशुपालन के प्रबंधक आरके गुप्ता ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उपनिदेशक ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जमीन सरकार की है और बिना सरकार की इजाजत इस पर किसी प्रकार निर्माण नहीं हाे सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि आप ग्रामीण स्तर से बैठक कर जमीन के लिए सरकार से अर्जी लगाएं। सरकार से अनुमति मिलने पर बिरसा कृषि प्रक्षेत्र या गौरियाकरमा पशुपालन प्रक्षेत्र को कोई अपत्ति नहीं होगी। लेकिन असंवैधानिक तरीके से जबरन जमीन को अतिक्रमण करना सही नहीं होगा। मौके पर मौजूद मुखिया मनोज कुमार ने भी उप निदेशक के सुझाव को सही माना और ग्रामीणों को समझाया कि प्रक्रिया के तहत ही जमीन की मांग करना उचित होगा। उप निदेशक के समझाने के बाद झंडे काे हटा लिया गया।

खबरें और भी हैं...