- Hindi News
- National
- Hazaribagh News Villagers Protest Against Throwing Garbage On The Road Jammed
सड़क किनारे कचरा फेंकने पर ग्रामीणाें ने किया विरोध, जाम
हजारीबाग-सिमरिया मार्ग पर ग्राम कूद के मैलाटांड़ स्थित सड़क किनारे कचरा फेंके जाने को लेकर ग्रामीण आक्रोशित होकर गुरुवार को सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि अक्सर नगर निगम के सफाई कर्मी शहर के कूड़े-कचरे को वाहन से मैलाटांड़ फेंकने आते हैं, इस दौरान सड़क के किनारे कचरा फेंक कर चले जाते हैं। जिससे मार्ग में काफी दुर्गंध फैल जाती है। लोगों को इस मार्ग से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। पिछले कई दिनों से कचरा फेंका जा रहा था। इधर बीते दिन हुई बारिश के कारण कचरा से काफी दुर्गंध आने लगी थी। ग्रामीणों ने करीब 10 बजे से सड़क जाम कर दिया। जाक के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनाें की कतार लग गई। जाक की खबर पाते ही नगर निगम के उप महापौर राजकुमार लाल, कटकमदाग बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, कटकमदाग थाना प्रभारी गौतम कुमार दलबल के साथ पहुंचे। कूद मुखिया धीरज कुमार की उपस्थिति में ग्रामीणों के साथ समझौता हुआ। उप महापौर ने कहा कि सफाई कर्मियों को सड़क के किनारे कूड़े-कचरे फेंकने से मना कर दिया जाएगा। साथ ही सड़क के किनारे फेंके गए कचरे को हटाया जाएगा। तभी करीब ढाई घंटे बाद जाम हटाया गया।