पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badkagaon News Villagers Stop Bridge Construction Work Due To Disturbances In Bridge Casting

पुल ढलाई में गड़बड़ी का अाराेप ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य रोका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा पंचायत स्थित पकरिया टोला नदी पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्प्रिट कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक करोड़ की लागत से पुल निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पुल की ढलाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा पुल की ढलाई कार्य रोक दिया गया। पुल निर्माण कार्य पिछले सात दिनों से बंद पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंस्ट्रक्शन के द्वारा पुल निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। ग्रामीणों ने कहा कि पुल की ढलाई में चिप्स अाैर बालू की मात्रा अत्यधिक और सीमेंट की मात्रा काफी कम है। इसके कारण पुल बीच में दब गया है । इसे तोड़कर बनवाने की मांग ग्रामीणों ने की है। पुल निर्माण कार्य को देखते हुए ग्रामीणों ने कांडतरी पुल की भी घटिया निर्माण के कारण पुल बह जाने का हवाला दिया और कहा है कि कांडतरी पुल के जैसा यह भी पुल वैसा ही नहीं हो जाए। पुल को अच्छा से बनाया जाए। हजारों लोगों का आना-जाना इसी मार्ग से होता है। पुल निर्माण कार्य के दौरान गार्डवाल निर्माण कार्य में भी घटिया पत्थर लगाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया था।

वही मामले को लेकर सहायक अभियंता रविपंत मांझी से पूछे जाने पर कहा कि पुल निर्माण के मापदंड के आधार पर ही सामग्री का प्रयोग हुआ है । ग्रामीणों की जो भी शिकायते थी उसे थाने में बैठकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर दूर कर लिया गया है। शनिवार या रविवार को ढलाई का कार्य पुनः चालू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...