आग लगने से महिला की मौत, हत्या का आरोप
हजारीबाग | बड़ा बाजार पीओपी अंतर्गत एक पटिया ग्वालटोली मुहल्ला के मंदिर के पास आग लगने से एक विवाहिता की मौत होली के दिन हो गई। बताया जाता है कि मंगलवार को एक बजे दिन मे आग लगने की घटना हुई। जिसमें रजनी देवी पति अनिल यादव की मौत हो गई। मृतका के भाई कैलाश यादव पिता मानकी यादव साकिन कोलघट्टी ने आवेदन देकर सास ससुर को जिम्मेवार ठहराते हुए आरोपी बनाया है। जिसमें महिला को जला कर मारने का आरोप लगाया है।जबकि मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि महिला डिप्रेशन में थी। मृतका के दो बच्चे हैं। बड़ा बाजार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।