महिला दिवस पर महिलाओं ने अपने अधिकार को जाना
चौपारण प्रखंड बच्छई, सिंघरावां, जगदीशपुर, चोरदाहा पंचायत मुखिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का अधिकार और समाज के विस्तार में अहम भूमिका के बारे में रविवार को बताए गया। मुखिया ने महिलाओं से कहा कि हम किसी से कम नहीं है। चाहे चुनाव का मैदान हो, खेल का मैदान हो, पढ़ाई, लड़ाई, आसमान, पहाड़ हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार और कर्तव्य को विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही कहा कि महिलाएं ही परिवार एवं समाज का विस्तारक है। महिला ही बच्चे का प्रारंभिक पाठशाला है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी हरेंद्र कुमार राणा, रामरतन पांडेय ने सराहनीय सहयोग किया। मौके पर सहिया कंचन देवी, निशा देवी, सोनिया देवी, रेवंती देवी, सेविका आशा देवी, सुशीला देवी, मधु देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, उर्मिला देवी, सावित्री, केशरी, सुषमा, कोयली, गुंजा, खगिया, दुलारी, लछवा, गंगवा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।