- Hindi News
- National
- Barhi News Women39s Empowerment Is Essential For The Development Of Society Dasharatha
समाज के विकास के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी ः दशरथ
बड़कागांव | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को ज्ञानोदय विकास स्कूल के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अध्यक्षता दशरथ कुमार एवं संचालन सिकंदर कुमार के द्वारा किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रभात फेरी निकाली। विकास सेवा समिति के अध्यक्ष दशरत महतो एवम विद्यालय के सचिव सिकंदर सोनी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बच्चे महिला सशक्तीकरण से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां उठाए मुख्य चौक होते हुए सूर्य मंदिर तक का पैदल मार्च कर रैली निकाली गई। नारी का करो सम्मान, तभी बनेगा देश महान, जब है नारी मे शक्ति सारी, तो फिर क्यों नारी को कहे बेचारी, प्रभातफेरी में नारी को जागरूक करने, नारी को अपने अधिकार को जानने व नारी को आगे बढ़ने के लिए कई नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास सेवा समिति के अध्यक्ष दशरथ कुमार ने कहा कि समाज के विकास के लिए महिलाओं केे सशक्तिकरण जरूरी है। पुरुषों के साथ अब महिलाएं भी तेजी से आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य पंकज कुमार, उप प्राचार्य रियासत हसन के अलावा शिक्षक राजू राणा, सईद अनवर, आरती लकड़ा, महिमा सुरीन, ईश्वर दयाल महतो, नीतीश कुमार, बिंदेश्वर कुमार, सुमन कुमारी, रिचा वर्मा, अनामिका कुमारी, शिल्पी कुमारी का अहम योगदान रहा।