पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hazaribagh News Women39s Role In Nation Building Support Women Registrar

राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका अहम, महिलाओं का करें समर्थन : कुलसचिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारी को जननी कहा जाता है और जननी का अर्थ होता है निर्माण करने वाली। व्यक्ति, परिवार, समाज और देश के निर्माण में नारी की भूमिका अहम है। उक्त उद्गार आईसेक्ट यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मुनीष गोविंद ने व्यक्त किया। रजिस्ट्रार महिला दिवस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार से लेकर समुदाय, समाज और देश की भी वास्तविक शिल्पकार हैं। उन्होंने अपनी योग्यताओं, कुशलता और क्षमताओं से इसे प्रमाणित भी किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। नारी जब घर के दहलीज के भीतर रहती है तो पूरे परिवार और परंपरा को समेट कर रखती है लेकिन जब वह घर से बाहर पैर धरती है तो पूरे धरती और आकाश को बाहों में समेट लेती है‌। वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति उनकी गरिमा और नारी सशक्तिकरण का मुद्दा महत्वपूर्ण है। इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विश्वविद्यालय के सभी महिला प्राध्यापिकाओं, सह-प्रध्यापिकाओं व कर्मियों ने विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

महिला दिवस समारोह के पूर्व विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। परफॉर्मेंस, पंक्चुअलिटी, सिंसेयरिटी, डेडीकेशन व नेचर एंड बिहेवियर को आधार बनाकर विश्वविद्यालय में की गई वोटिंग के आधार पर विश्व विद्यालय की नामांकन समन्वयक माधवी मेहता को प्रथम, विज्ञान संकाय अध्यक्ष नेहा सिन्हा द्वितीय व राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ श्वेता सिंह को तृतीय स्थान मिला। प्र म्यूजिकल चेयर में रश्मि गुप्ता व टब-बॉल में जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन की मनीषा सिन्हा की जोड़ी ने बाजी मारी। इसके अतिरिक्त अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में डॉ नीलांजना चौधरी, डॉ स्वाति भार्गव, डॉ श्वेता सिंह, माधवी मेहता, शिवांजलि कुमारी, रानी भट्टाचार्य, मनीषा कुमारी, निर्मला कुमारी, प्रीति वर्मा, मनीषा सिन्हा, प्रीति व्यास, ऋचा, रितिका नारायण, रुचिका सैनी, पंकज प्रज्ञा, चांदनी कुमारी, ज्योत्सना सिन्हा, लक्ष्मी तिग्गा, मीना कुमारी, राखी राणा, रंजू, रश्मि गुप्ता व किरण देवी के नाम शामिल हैं। विजेता प्रतिभागियों के साथ साथ सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।समापन पर अबीर व गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं व बधाई दिया गया।

महिलाओं को 60 प्रतिशत आरक्षण मिले ः राणा

कटकमदाग | प्रखंड के पसई पंचायत भवन में जन शिक्षण संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार राणा ने कहा कि महिलाएं आज हरेक क्षेत्र में अग्रसर हो रही है। ग्रामीण परिवेश में भले ही शिक्षा के अभाव में महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने महिलाओं को संपूर्ण विकास के लिए सरकार से 60 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग रखी। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, शिक्षा व अन्य महिला समस्याओं पर चर्चा कर उपस्थित महिलाओं को संगठित होकर राष्ट्र व समाज के लिए कार्य करने की बात कही गई।

पतरा कला में कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक

केरेडारी | कर्णपुरा महिला फाउंडेशन पतराकला के तत्वावधान में पतरा कला बाजार टाँड़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष किरण कुल्लू ने किया।जबकी सचिव मंजू देवी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कहा इस देश एवं झारखंड की महिलाएं में देश की विकास में अहम भूमिका निभा रही है। साथ ही पुरुषों के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर चल रही है। इस देश मे सैकड़ों महिलाएं राज्य एवं देश स्तर पर कार्य कर रही है। इसके अलावे सैकड़ों महिलाओं के साथ महिलाओं को सख्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, सविता देवी, सिस्टर ज्योति, सिस्टर मिनेक, फादर सुरेश आदि ने संबोधित किया। मौके पर बड़कागांव प्रखण्ड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, अफजल हुसैन, जागेश्वर साव, सलामत अंसारी समेत कई अन्य मौजूद थे।

भ्रूण हत्या रोकने की शपथ

हजारीबाग | हजारीबाग नगर निगम में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला समूह की महिलाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की स्थिति पर विचारों के आदान प्रदान के साथ महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला भ्रूण हत्या रोकने की शपथ ली गई। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय परिसर से समाहरणालय परिसर में रैली सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं एएलएफ के साथ कई प्रोग्राम आयोजित किये गए। कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर रोशनी तिर्की, उप महापौर राजकुमार लाल, सिटी मिशन मैनेजर कुमारी कृष्णा, सीआरपी, एएलएफ के सदस्य तथा निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं।

कार्यक्रम में शामिल विधायक अंबा प्रसाद।
खबरें और भी हैं...