पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाल विवाह की राेकथाम पर कार्यशाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ईचाक | सृजन फाउंडेशन के तत्वावधान मे प्रखंड प्रशिक्षण सभागार में बाल विवाह रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ बीडीओ उषा मिंज, प्रमुख सरिता देवी एवं सृजन फाउंडेशन की पूजा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बीडीओ मिंज ने बाल विवाह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय हम सभी को बाल विवाह जैसे मुद्दे पर एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। प्रमुख सरिता देवी ने बाल विवाह होने से बच्चियों को कम उम्र मे ही गर्भधारण करना पड़ता जिसके कारण मां और बच्चा दोनों को जान का खतरा बना रहता है। फाउंडेशन की पूजा ने बतलाया कि बाल विवाह हमारे देश की एक गंभीर मुद्दा है। कार्यक्रम में सृजन फाउंडेशन की पुष्पा, चाइल्ड लाइन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, लेडी सुपरवाइजर एवं किशोरी लड़कियां शामिल हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सृजन फाउंडेशन के दयाल प्रसाद, सुपर्णा मंडल, बिना देवी, कौशल्या देवी, प्रकृति प्रधान एवं संस्था के अन्य लोग शामिल थे।
खबरें और भी हैं...