- Hindi News
- National
- Hazaribagh News Yaduvanshi Introduced Holi By Presenting Gita Text To Mla
यदुवंशीयों ने विधायक को गीता ग्रन्थ भेंट कर की होली का आगाज
चौपारण | चौपारण प्रखण्ड के बरहमौरिया पंचायत भवन परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता बालकिशुन यादव द्वारा की गई। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर अकेला एवं समस्त यदुवंशियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। वहीं समस्त यदुवंशियों के द्वारा विधायक जी को गीता ग्रंथ भेट कर सम्मानित किया। होली मिलन समारोह में सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समारोह में अरविन्द यादव, भुनेश्वर यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, विधायक पुत्र रवि शंकर अकेला, विकास यादव, यदुनंदन यादव, मनोज यादव, गिरधारी यादव, जानकी यादव, सत्यानंद यादव, सुरेंद्र यादव, सोनू यादव, नकुल यादव, ब्रह्मदेव यादव, जगु यादव, दिनेश यादव व सहित कई यदुवंशी समाज के लोग उपस्थित थे।