पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ध्वजारोहण से यज्ञ शुरू, 25 को कलश यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चौपारण प्रखंड के बच्छई पंचायत के ग्राम डुमरी में नव निर्मित हनुमान मंदिर में महाबली हनुमान जी को स्थापित करने का शुरुआती विधान ध्वजारोहण के साथ शुरू हो गया। उक्त जानकारी मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र रजक, समाजसेवी नकुल रजक, राजेंद्र रजक, हरियाली दूत दिनेश साव ने देते हुए कहा कि 25 मार्च से श्री दुर्गा शतचंडी महायज्ञ सह श्रीराम कथा का आयोजन किया जायेगा। अयोध्या से आये आचार्य ने नव निर्मित मंदिर परिसर में ध्वजारोहण का कार्य को विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का भीड़ उपस्थित हो महाबली हनुमान के ध्वज को लेकर नवनिर्मित मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा किये।। यज्ञ समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र रजक ने बताया कि महायज्ञ को लेकर तैयारी पूरी कर लिया गया। उन्होंने बताया कि महायज्ञ को वृहत रूप देने के लिए लोगों को जिम्मेवारी सौंप दिया गया है। महायज्ञ को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, सचिव नकुल रजक, कोषाध्यक्ष लिलो साव, व्यवस्थापक सुनील साहू, उपाध्यक्ष सुरेंद्र साव, उप सचिव जगरनाथ साव, उप कोषाध्यक्ष बालेश्वर साहू, प्रशासक संतोष रजक, संरक्षक पूर्व मुखिया भैरो साव, भुनेश्वर रजक, मिशर बैठा, टिंकू साव, अधिवक्ता बसंत साहू, नवीन कुमार सहित कई लोगों का चयन किया गया है।

खबरें और भी हैं...