शोभायात्रा में शामिल हाेंगे 15 हजार लोग : सरायवाला
जमशेदपुर| मानव कल्याण सेवा समिति की ओर से 10 मार्च की सुबह 10 बजे जुगसलाई में फूलों की होली खेली जाएगी। इसमें लगभग 15 हजार लोग शामिल होंगे। होली खेलने के लिए बंगाल से 500 किलो फूल मंगवाए जा रहे हैं। यह बातें समिति के सचिव अजय सरायवाला ने रविवार को जुगसलाई स्थित अग्रसेन भवन में अायोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं।