पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साझा संवाद के स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर में 160 रोगियों की जांच की गई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर } साझा संवाद के सहयोग से शनिवार को बुरूडीह में स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गांव सहित अासपास के 160 लोगों की निःशुल्क जांच की गई। इसमें अधिकांश लोग दंत रोग से ग्रसित पाए गए। शिविर के मुख्य अतिथि रेल पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब थे। उन्होंने कहा कि खुशहाल जीवन गुजारने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है। संतुलित भोजन खाने और हाथ-मुंह बेहतर तरीके से साफ करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव ही इलाज है। इसलिए बचाव के लिए जो गाइडलाइन जारी की जा रही है, उसे सभी लोग पालन करें।
खबरें और भी हैं...