पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरएसबी ट्रांसमिशन के रक्तदान शिविर में 203 यूनिट रक्त संग्रह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएसबी प्लांट टू में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 203 यूनिट रक्त संग्रह हुअा। अधिकारियों तथा कर्मियों ने रक्तदान किया। शुभारंभ आरएसबी कंपनी के एमडी एसके बेहरा व समाज सेविका संगीता बेहरा ने किया। एमडी एसके बेहरा ने कहा कि जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर को सफल बनाने में जमशेदपुर ब्लड बैंक और भीवीडीए का सहयोग रहा। एमडी ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रभाव से अब विश्व का औद्योगिक बाजार भी अछूता नहीं है। पहले से ही मंदी चली आ रही है, वहीं अब कोरोना वायरस के इस प्रभाव से ग्लोबल मंदी उभर कर सामने आ रही है। रक्तदान में प्लांट हेड मनीष प्रकाश, एचआर हेड जया सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई।

रक्तदान करते कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...