24 काे एमजीएम काॅलेज मैदान से निकलेगी हिंदू नववर्ष यात्रा
बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में हिन्दू उत्सव समिति, मानगो की अाेर से राजेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि 24 मार्च को हिन्दू भव्य नववर्ष यात्रा जो कि एमजीएम मैदान, डिमना से शुरू होकर सुभाष चंद्र बोस मैदान, साकची(आमबगान) तक जाएगी। इस यात्रा की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । इसमें प्रत्येक राजनीतिक दल एवं सामाजिक प्रबुद्ध जन उपस्थित होकर अपना विचार दिया कि किस प्रकार से हिन्दू संगठित होकर सारे भेदभाव को भुला कर अपने उत्सव को धूमधाम से मनाये।
इस कार्यक्रम में प्रत्येक मोहल्लों से लोग बड़ी संख्या में आकर्षक झाँकी के साथ एमजीएम मैदान डिमना पहुंचेंगे। सबों के हाथों में भगवा ध्वज आवश्यक रूप से होगा। डिमना मुख्य सड़क से विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा यात्रा में सेवा देने हेतु पानी, चाय, जलपान की व्यवस्था की जाएगी। यात्रा के लिए पूरे मानगो को भगवा पताका एवं बैनर से सजाया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से दशरथ चौबे, किशन महाराज, मृत्यूंजय श्रीवास्तव, विजय तिवारी, गुड्डू सिंह, राजीव सिंह, नित्यानंद सिन्हा, छोटन मिश्रा, विनोद राय, राज मिश्रा, पप्पू सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, मनोज वाजपेयी, सुनील सिंह, उपेंद्र गिरि, नीतेश मित्तल, जीतू सिंह, अखिलेश सिंह, दामोदर पाठक एवं राकेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।