निफ्ट की प्रवेश परीक्षा में एएफए के 25 विद्यार्थियों का हुआ सेलेक्शन
जमशेदपुर } इस साल भारत सरकार के मशहूर डिजाइनिंग संस्थान नेशनल इन्स्टीट्यूट अॉफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में शहर के दो दर्जन से ज्यादा विद्यार्थियों को सफलता मिली है। शहर के मशहूर डिजाइनिंग कोचिंग संस्थान एकेडमी अॉफ फैशन एंड आर्ट्स (एएफए) के निदेशक निखिल सिंह ने कहा- इस साल हमारे संस्थान के 25 विद्यार्थियों ने निफ्ट की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। बैचलर अॉफ फैशन टेक्नोलॉजी (बीएफटेक) कोर्स में एएफए के छात्र पी रवि कुमार का रैंक 148 व कृतिका सिंह का अॉल इंडिया रैंक 183 रहा है। फैशन डिजाइनिंग में 25 स्टूडेंट्स सफल रहे हैं।