पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमबीए के लिए 27 साल के विद्यार्थी करेंगे अप्लाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (आईआईटीटीएम) ने एमबीए टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट (टीटीएम) 2020-22 और बीबीए टूरिज्म एंड ट्रेवल (टीटी) 2020-23 के लिए एडमिशन नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार एमबीए के आवेदन करने वाले प्रतिभागियों की उम्र में 2 साल का इजाफा किया है। 2019 तक एमबीए टीटीएम के लिए केवल 25 साल की उम्र तक के प्रतिभागी आवेदन कर सकते थे, लेकिन इस बार 27 साल की उम्र तक के प्रतिभागी आवेदन कर सकेंगे। एडमिशन कोआर्डिनेटर डॉ. चंद्रशेखर बरुआ ने कहा- ग्वालियर, भुवनेश्वर, नोएडा व नेल्लोर कैंपस में एमबीए की 750 व बीबीए की 375 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। संस्थान के हर कैंपस में 10% सीटों का इजाफा किया है। इनमें इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्लयूएस) की सीट जोड़ी हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.iittm.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

बीबीए टूरिज्म एंड ट्रेवल के आवेदन 29 मई तक


आईआईटीटीएम ग्वालियर में 112 सीट पर एडमिशन होंगे। इसमें 46 सीट सामान्य, 30 सीट ओबीसी, 17 एससी, 8 एसटी और 11 सीट ईडब्ल्यूएस के लिए रहेंगी। 12वीं पास या 12वीं की परीक्षा दे रहे छात्र ऑनलाइन आवेदन 29 मई तक कर सकते हैं। 7 जून को सुबह 10 से 12 बजे तक टेस्ट होगा। 15 से 19 जून जीडीपीआई और 26 जून को मेरिट लिस्ट आएगी।

एमबीए टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट के आवेदन शुरू: आईआईटीटीएम ग्वालियर में 225 से अधिक सीटों पर प्रवेश मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं, जो 29 मई तक चलेंगे। आवेदन के लिए योग्यता ग्रेजुएशन 50 प्रतिशत अंकों के साथ रखी गई है। साथ
ही कैट, मैट, सीमैट, जैट, जीमैट और एटमा के जून-2019 से मई 2020 तक के वैलिड स्कोर भी मान्य होंगे। जिनके पास स्कोर कार्ड नहीं होगा उन्हें 7 जून को एंट्रेस टेस्ट देना होगा। 15 से 19 जून तक ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू होंेगे।


खबरें और भी हैं...