अरका जैन केे 35 विद्यार्थियों को मिला जॉब
अरका जैन यूनिवर्सिटी अपने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण व संस्कार देने के साथ ही उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने में भी अहम भूमिका निभा रही है। यूनिवर्सिटी में एक प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान एक साथ 35 विद्यार्थियों का चयन इसका परिचायक है। यूनिवर्सिटी में पुणे की कंपनी धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया।
इसमें मैकेनिकल व ईईई डिप्लोमा के विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से मैकेनिकल डिप्लोमा के 24 और ईईई के 11 विद्यार्थियों का कंपनी में अंतिम रूप से चयन हुआ। यूनिवर्सिटी के निदेशक अमित श्रीवास्तव, कुलपति डॉ. एसएस रजी के अलावा डॉ. अंगद तिवारी, कुमार अभिषेक, शशिकांत शर्मा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।
चयनित विद्यार्थी : डिप्लोमा (मैकेनिकल) : सोनिया कुमारी, गरिमा कुमारी, तुषार कुमार शर्मा, कुमार राहुल, कार्तिक कुंभकार, मधुसूदन साह, किशु सोरेन, राजा गोराई, गुलशन कुमार लात्रे, सूरज कुमार झा, अजय कुमार, आर्यन शर्मा, नीरज कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, अनिकेत प्रसाद, माधव गोप, विशाल शर्मा, सुमित कुमार नायक, बृजमोहन यादव, आकाश कुमार सिंह, अंकुर कुमार शर्मा, अंकित राय, दीपक मुखी, सौरभ पाठक।
डिप्लोमा (ईईई) : स्नेहा कुमारी, स्वर्णरेखा कुमारी यादव, प्रियंका कुमारी, कोमल कुमारी, प्रगति कुमारी, त्रिदिप कुमार डे, सुरजीत सरकार, अमन सिंह राज, सोमनाथ पाल, अमित कुमार, प्रीतपाल सिंह।
प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित अरका जैन यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं।