शहर के 64 में से 40 स्कूल नहीं प्रस्तुत कर पाए साक्ष्य
सोशल ऑडिट के लिए सभी प्रखंड में हुई जनसुनवाई
स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) को लेकर पूर्वी सिंहभूम के सभी प्रखंड और साकची स्थित राजस्थान विद्या मंदिर में शनिवार को जनसुनवाई हुई। इसमें 64 स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। इनमें से 40 स्कूल ऑडिट से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए।
उन्हें चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का समय अधिकारियों ने दिया। जनसुनवाई के दौरान समग्र शिक्षा अभियान के तहत आधारभूत संरचना, शौचालयों, कक्षा और छात्रों की स्थिति आदि की समीक्षा की गई। इसके अलावा मिड डे मील (एमडीएम) की भी समीक्षा की गई। इस जनसुनवाई में मिड डे मील में बच्चों को अंडा देने की मांग भी शिक्षकों ने की। जनसुनवाई में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रता महतो, एडीपीओ पंकज कुमार, बीपीओ उमा महतो, मुरली मोहन मुंडा उपस्थित थे। अन्य प्रखंडों में आयोजित जनसुनवाई में जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उदय प्रताप चौधरी, एपीओ अखिलेश कुमार, कस्तूरबा प्रभारी बिंदु झा, एपीओ प्रमोद जायसवाल उपस्थित थे।