पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षकों का 5 दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बंदगांव| राजकीयकृत उच्च विद्यालय कराइकेला में निष्ठा के तहत शिक्षकों का गैर आवासीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुभारंभ गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद अकेला एवं बीपीओ निर्मल हेंब्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद अकेला ने कहा विद्यालय प्रमुखों और शिक्षकों की समग्र प्रगति के लिए यह एक राष्ट्रीय पहल है। समेकित शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक स्तर पर सभी शिक्षकों को विद्यालय के प्रधानाचार्य की क्षमता का निर्माण करना है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर राष्ट्रीय संसाधन समूहों का गठन करके आयोजित किया जाएगा । इस क्षमता निर्माण की पहल के साथ एक कड़ी निगरानी और शायद तंत्र का भी उपयोग किया जाएगा। नप्रशिक्षण देने में केआरपी की रिसोर्स पर्सन मनोहर औडैया और जयवंत भेंगरा रहे। मौके पर प्रखंड के 95 शिक्षक उपस्थित थे।


कराईकेला में प्रशिक्षण लेते िशक्षक।
खबरें और भी हैं...