सीआरपीएफ के शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह
मुसाबनी | सीआरपीएफ 193 बटालियन मुसाबनी बनालोपा स्थित मुख्यालय में गुरुवार को सीआरपीएफ का 81 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में सीआरपीएफ 193 वाहिनी के जवानों ने सुदूर क्षेत्रों केशरपुर, कालचिति व भुइयां सिनन से पहुंच कर रक्तदान किया।