पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमजीएम अस्पताल में 50 साल की महिला मरीज से दुष्कर्म, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीड़िता ने पुलिस काे बताया कि 6 मार्च काे मेडिसिन विभाग में उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। - Dainik Bhaskar
पीड़िता ने पुलिस काे बताया कि 6 मार्च काे मेडिसिन विभाग में उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर एसएसपी से उच्चस्तरीय जांच कराने को कहा

जमशेदपुर. एमजीएम (महात्‍मा गांधी मेमोरियल) अस्पताल में 50 साल की महिला मरीज के साथ दुष्कर्म की घटना सामने अाई है। इसका खुलासा छह दिन बाद गुरुवार काे हुअा, जब साकची पुलिस ने महिला का काेर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया है, जिसकी रिपाेर्ट नहीं अाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस काे बताया कि 6 मार्च काे वह मेडिसिन विभाग के बेड संख्या 64 पर भर्ती थी। तभी नशे में धुत एक युवक अाया अाैर उसके साथ दुष्कर्म किया। विराेध करने पर मारपीट कर फरार हाे गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन पर महिला काे तत्काल डिस्चार्ज करने का अाराेप लगा था। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एसएसपी अनूप बिरथरे काे कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्हाेंने एसएसपी काे ट्वीट कर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने काे कहा है। उन्हाेंने कहा कि मामले में लापरवाही बरतने वालाें पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...