टाटा स्टील से टीआरएफ में डेपुटेशन पर चल रहे 51 अधिकारी आए वापस, मिली नई जिम्मेवारी
जमशेदपुर| टाटा स्टील से मेसर्स टीआरएफ लिमिटेड में डेपुटेशन पर गए 51 अधिकारी वापस आ गए हैं। इन अधिकारियों में आईएल 3 से लेकर आईएल 6 स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं, जिनकी प्रबंधन ने नए सिरे से जिम्मेवारी तय की है। इस संबंध में गुरुवार को कंपनी के इंट्रानेट पर सर्कुलर जारी किया गया है। एक अन्य सर्कुलर में सिविल कान्ट्रेक्ट्स, इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट के हेड मोहम्मद फारूख बाशहा को अगले एक साल के लिए मेसर्स टीआरएफ लिमिटेड में डेपुटेशन पर भेजा गया है। इस दौरान वे अपने काम का निष्पादन जमशेदपुर से करेंगे। इस संबंध में गुरुवार को कंपनी के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। एक अन्य सर्कुलर में हेड स्तर के अधिकारी कंदर्प चतुर्वेदी को हेड बनाया गया है।