पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंतर स्कूल योगा में 64 बच्चों ने किए आसन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पेंशनर कल्याण समाज अौर योगा फिजिक एसोसिएशन आॅफ झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में साकची में गुरुवार को सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए अंतर स्कूल योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 64 बच्चों ने अलग अलग तरह के आसन किए। यह कार्यक्रम साकची स्थित पेंशनर कल्याण समाज के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चों में योग के प्रति जागरुकता पैदा करना है। आठ सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया। प्रतियोगिता के लिए आठ वर्ष से कम अौर आठ से 13 वर्ष की कैटेगरी निर्धारित की गई थी। पूर्व उपायुक्त मोहनलाल राय ने प्रतियोगिताका उद्धाटन किया। इस मौके पर पूर्व उपविकास आयुक्त बी माहेश्वरी, डा विजय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

परिणाम : आठ वर्ष से कम बालक : विकास गुप्ता प्रथम, ऋषभ शर्मा द्वितीय, शुभम साह अौर सनयम कुमार को सांत्वना पुरस्कार। बालिका वर्ग : निधि सिंह प्रथम, राधा कुमारी द्वितीय, ईशिका गोराई एवं पूर्णिमा लोहार को सांत्वना पुरस्कार। 08 से 13 वर्ष के बीच बालक : गौतम राव प्रथम, हर्ष राज द्वितीय, श्रर्फ राज एवं गुरुचरण गोप को सांत्वना पुरस्कार। बालिका वर्ग : भारती कुमारी प्रथम, मनीषा पांडे द्वितीय, चंदना पांडा अौर मीनाक्षी को सांत्वना पुरस्कार। इस प्रतियोगिता में योग गुरु प्रणव नाहा, वरुण चंद्र सरकार, शर्मिला कुमारी अौर शेफाली गोराई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस मौके पर बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस प्रतियोगिता में टाटा वर्कर्स उ विद्यालय कदमा, एडीएल मध्य अौर उ विद्यालय कदमा, आदर्श बाल मध्य विद्यालय शास्त्रीनगर, पीपुल्स एकेडमी हाई स्कूल साकची, झंडा सिंह मध्य विद्यालय मानगो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाटिया बस्ती, डीएवी साकची के बच्चों ने हिस्सा लिया। समारोह के संचालन में वसीफूर रहमान, आशीष राय, परितोष बोस, एसपी सिंह अौर सीके द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।

साकची में योग प्रतियोगिता के दौरान योग आसन का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी। विजेता स्कूली बच्चों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि।
खबरें और भी हैं...