11 गोल्ड के साथ टाटा स्टील ओवर ऑल चैंपियन
किरीबुरू लौह अयस्क खदान के तत्वावधान में एकलव्य आर्चरी अकादमी मैदान में तीन दिवसीय 12 वां झारखंड स्टेट आर्चरी...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 03:05 AM IST
किरीबुरू लौह अयस्क खदान के तत्वावधान में एकलव्य आर्चरी अकादमी मैदान में तीन दिवसीय 12 वां झारखंड स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप 2018 का संपन्न हो गया। झारखंड स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में 11 गोल्ड के साथ टाटा स्टील (पूर्वी सिंहभूम) ओवर ऑल चैंपियन रही। वहीं, 9 गोल्ड मेडल लेकर सरायकेला-खरसावां दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह 6 गोल्ड (विभिन्न इवेंट) के साथ सिल्ली तीसरे स्थान पर रहा। स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में रिकर्व एकलव्य आर्चरी एकेडमी प्रथम रहा, वहीं पूर्वी सिंहभूम दूसरे स्थान एवं टाटा स्टील तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में टाटा स्टील प्रथम स्थान, एकलव्य आर्चरी एकेडमी दूसरे स्थान व तीसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम के खिलाडियों का कब्जा रहा। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि किरीबुरू महाप्रबंधक केईवा राजू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड स्टेट आर्चरी एसोसिएशन राज्य के तीरंदाजों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास करे। इसके साथ ही सेल भी तीरंदाजों के टैलेंट को बढ़ावा देने को लेकर हमेशा से अग्रसर रही है और आगे भी रहेगी। इस मौके पर महाप्रबंधक और उनकी प|ी ने विजयी तीरंदाजों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। झारखंड स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप 2018 में विश्व रैंकिंग में 7 वें पर रही अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी व विश्व रैंकिंग में 37वें रैंकिंग पर कायम अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज जयंत तालुकदार ने इंडिविजुअल व मिक्स रिकर्व में गोल्ड मेडल मिला। इस दौरान किरीबुरू पश्चिम मुखिया पार्वती किड़ो, उपमहाप्रबंधक सह सीएसआर प्रभारी नवीन सोनकुसरे, उपमहाप्रबंधक संजय बनर्जी, वरीय प्रबंधक कार्मिक व प्रशासनिक मुकेश करण, वित्त प्रबंधक अजय कुमार, आर्चरी कोच राजेंद्र गुईया, कल्पना गुईया आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।
12 वां झारखंड स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप 2018 में सरायकेला-खरसावां दूसरे स्थान पर रहा
किरीबुरू। ओवरआल का पुरस्कार के साथ दीपिका कुमारी व झारखंड स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप 2018 के ओवर ऑल चैंपियन टीम को पुरस्कार देते महाप्रबंधक
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.12 वां झारखंड स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप 2018 में सरायकेला-खरसावां दूसरे स्थान पर रहा
किरीबुरू। ओवरआल का पुरस्कार के साथ दीपिका कुमारी व झारखंड स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप 2018 के ओवर ऑल चैंपियन टीम को पुरस्कार देते महाप्रबंधक
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Jamshedpur News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: 11 गोल्ड के साथ टाटा स्टील ओवर ऑल चैंपियन
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)