कोलकाता में एकेडमी अॉफ फाइन आर्ट्स में शहर के दो कलाकारों की पेंटिग्स शामिल
कोलकाता में शुक्रवार 13 मार्च से शुरू हो रही कला प्रदर्शनी में शहर के दो कलाकार उत्तम मल्लिक और प्रवीर शॉ शिरकत करेंगे। 13 से 19 मार्च तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में झारखंड और पश्चिम बंगाल के कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित होंगी। कोलकाता की एकेडमी अॉफ फाइन आर्ट्स की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उत्तम मल्लिक और प्रवीर शॉ के दर्जन भर पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया जाएगा।