प्रशासन... 24 शराब दुकानों की 19 मार्च को होगी बंदोबस्ती
जमशेदपुर | उपायुक्त कार्यालय सभागार में 19 मार्च को ई-लाॅटरी के माध्यम से जिले की 24 शराब दुकानों की बंदोबस्ती की जाएगी। जिले में लाइसेंसी शराब दुकानों की संख्या 142 है। इनमें विदेशी शराब की 68 दुकान, कंपोजिट शराब की 30 दुकान व देसी शराब की 44 दुकानें हैं। उत्पाद विभाग ने पिछले साल बंदोबस्ती की गई 135 में से 118 दुकानों का नवीकरण करते हुए बंदोबस्ती कर दी है। शेष बची दुकानों की बंदोबस्ती ई-लाॅटरी से की जाएगी। विभाग ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए उत्पाद विभाग का लक्ष्य बढ़ा दिया है। चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व संग्रह का लक्ष्य 194.60 करोड़ रुपए था, जिसे अगले वित्तीय वर्ष के लिए 227 करोड़ रुपए कर दिया गया है।