प्रशासन सक्रिय: सांस्कृतिक कार्यक्रम, सभा और खेलकूद की अब नहीं मिलेगी अनुमति
शिक्षा : केरल और यूपी में पढ़ने वाले शहर के 50 से अधिक छात्र लौटे घर
एेसे अभिभावक जिनके बच्चे देश के दूसरे राज्यों में पढ़ रहे हैं उन्होंने अपने बच्चाें काे वापस घर बुलाना शुरू कर दिया है। काेराेना वायरस का असर देश में सबसे अधिक केरल में है। वहीं जमशेदपुर के बड़ी संख्या में छात्र केरल में पढ़ते हैं। गुरुवार काे करीब 10 से अधिक छात्र केरल से शहर अाए, अब तक 50 से अधिक छात्र वापस शहर अा चुके हैं।
स्वदेशी मेला : गोपाल मैदान में 15 से 22 तक हाेने वाला मेला स्थगित
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर प्रशासन की अपील पर 15 से 22 मार्च तक गोपाल मैदान बिष्टुपुर में आयोजित होने वाले स्वदेशी मेला को स्थगित कर दिया है। मेला के संयोजक अशोक गोयल ने शुक्रवार को गोपाल मैदान में अायोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। कहा- सरकार द्वारा काेराेना से बचाव के लिए एेहतियात बरते जा रहे हैं। भारतीय विपणन विकास केंद्र व स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में अायोजन होनेवाले स्वदेशी मेला को स्थगित करने का फैसला लिया है। जैसे ही इस वायरस का प्रकोप समाप्त हाेगा मेले के अायोजन की तिथि घाेषित की जाएगी। वैसे मेले को लेकर गोपाल मैदान में पंडाल भी बन गया था। मौके पर मुरलीधर केडिया, बंदेशंकर सिंह, मनोज, मंजू आदि थे।
कोरोना वायरस को लेकर टाटा स्टील ने कार्यक्रम किए रद्द
टाटा स्टील प्रबंधन ने कंपनी परिसर में और बाहर होने वाले कंपनी के सभी सार्वजनिक (मास गेदरिंग) कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है। कर्मियों व लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नियमित हेल्थ चेकअप की दी सलाह।
टाटा मोटर्स अस्पताल में गेटपास स्वाइप कर हाजिरी बनने लगी
टाटा मोटर्स अस्पताल में डॉक्टर व सभी कर्मी शुक्रवार से गेटपास स्वाइप कर हाजिरी बना रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को ही टाटा मोटर्स प्लांट में बायोमीट्रिक से हाजिरी बनाने का काम बंद कर दिया था। जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।
रेलवे में अलर्ट... काेराेना काे लेकर टाटानगर में बना हेल्प डेस्क, परिसर में बढ़ाई सफाई
कोरोना वायरस से बचने के लिए रेलवे द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके मद्देनजर रेलवे द्वारा टाटानगर स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क बनाया है, जहां मरीज नि:शुल्क जांच करा सकते हैं। जो भी संदिग्ध मरीज पाए जाएंगे उनकी वहां प्राथमिक जांच की जाएगी। इस हेल्प डेस्क में एक डाॅक्टर की नियुक्ति की गई है। दूसरी ओर कोरोना को लेकर स्टेशन परिसर में साफ सफाई बढ़ा दी गई है।
कंपनियों ने की तैयारी
बचने को तैयार
अपना शहर
इबादत... खान-ए-काबा का दीदार करने वाले जायरीन पर भी प्रतिबंध
प्रशासन की नजर दो तरह के व्यक्ति पर
प्रशासन की नजर वैसे व्यक्ति पर है जो 30 दिनों में कोरोना प्रभावित देश अथवा भारत से किसी राज्य से आया है और फ्लू से पीड़ित है। वैसे व्यक्ति के बारे में डीसी व सिविल सर्जन को सूचना देने पर आइसोलेट किया जाएगा। सभी अस्पताल में वार्ड बनाया है। वहीं, दूसरे राज्य से आने वाले व्यक्ति में अगर इस तरह का लक्षण नहीं है तो वह सुरक्षित है।
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर रोक
प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे सरकार आपके द्वार व दिव्यांगों के लिए आयोजित होने वाले कैंप को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही सांस्कृति कार्यक्रम, खेलकूद, मेला, सभा पर भी रोक लगा दी गई है। अगर प्रशासन ने पूर्व में अनुमति दी है तो उसे रद्द कर दिया गया है। किसी भी स्थान पर भीड़ भाड़ जमा नहीं होने देने की भी हिदायत दी गई है।
कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार व प्रशासन सक्रिय है। झारखंड के मुख्य सचिव (सीएस) डीके तिवारी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा प्रशासनिक स्तर पर की जा रही तैयारी की समीक्षा की। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम, सभा और खेलकूद के आयोजनों की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त कार्यालय में डीसी रविशंकर शुक्ला, एडीसी सौरव कुमार व सिविल सर्जन डाॅ. महेश्वर प्रसाद समेत प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। सीएस ने कहा स्कूल व काॅलेज को खुला रखा जाए अथवा बंद किया जाए, इस पर सरकार वेट एंड वाॅच की स्थिति में है।
नियंत्रण कक्ष का टोल फ्री नंबर 104 व 0651-2542700 पर करें संपर्क, स्थानीय स्तर पर डाॅ. असद को 930438995 पर दें सूचना
{बीमार कर्मचारियों को नियमित मेडिकल चेकअप कराने की सलाह भी दी गई है। जुस्को कर्मचारियों को कर रहा जागरूक।
{टाटा मोटर्स अस्पताल के तहत चलने वाले परिवार कल्याण केन्द्र व अन्य विभागों में मास्क बांटा गया है। लोग मास्क पहन काम करते दिखे।
{केयू : केयू में 17,19 व 20 मार्च से परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत अायाेजित हाेंगी। सभी केंद्राधीक्षकों काे इसे लेकर विशेष सतर्कता बरतने काे कहा गया है।
{केयू : केयू प्रशासन ने विवि के सभी विभागों समेत सभी काॅलेजाें में बायाेमैट्रिक हाजिरी पर राेक लगा दी है। इसका अनुपालन सभी काॅलेज हर हाल में सुनिश्चित कराएं।
बायोमैट्रिक हाजिरी पर राेक
{एनआईटी : बायोमीट्रिक हाजिरी पर रोक है। विद्यार्थियों से कहा है कि वे बिना कारण यात्रा नहीं करें, शहर में आयोजित होने वाले सेमिनार व आयोजन में भाग नहीं लें।
एनआईटी में परीक्षा पर रोक
{ओजस रद्द : होली की छुट्टी 16 तक थी इसे एक सप्ताह तक बढ़ा दिया है। मिड सेमेस्टर की परीक्षाओं को स्थगित करने की नोटिस जारी की गई। टेक फेस्ट ओजस को स्थगित किया है।
कोरोना वायरस के चलते सऊदी सरकार ने खान-ए-काबा का दीदार करने जाने वाले जायरीन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। कोई जायरीन तीन माह तक उमरा करने नहीं जा पाएंगे। प्रतिबंध के चलते 11 व 12 मार्च को 150 से अधिक जायरीन कोलकाता अाैर दिल्ली एयरपोर्ट से लौटा दिया गया। कोरोना वायरस की वजह से सऊदी सरकार ने अपने देश में दूसरे देशों के लोगों के प्रवेश पर तीन महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। शहर के टूर एंड ट्रेवल एजेंसियों की माने तो 150 से अधिक जायरीन लौट आए हैं। इनमें 50 से अधिक जायरीन जमशेदपुर के हैं।