स्कूलों की मान्यता चेक कर कराएं एडमिशन
जमशेदपुर } बोर्ड परीक्षाओं के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने मान्यता से संबंधित नियमों में सख्ती कर दी है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि पैरेंट्स को स्कूल में एडमिशन से पहले संबंधित विद्यालय की मान्यता को अवश्य देखना चाहिए। इस बार सीबीएसई की मान्यता जिस स्कूल के पास नहीं है, उससे पढ़ाई करने वाले बच्चों को किसी भी सूरत में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। सीबीएसई हर साल ऐसे बच्चों को राहत देता आया है, जो स्कूल की मान्यता न होने की वजह से परीक्षा से वंचित रह सकते थे।
इस बार बोर्ड ने मान्यता का नियम सख्ती से लागू कर दिया है। अब गैर मान्य स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे। बोर्ड की एफिलिएशन से जुड़ी वेबसाइट cbseaff.nic.in/cbse_aff/welcome.aspx पर मान्यता संबंधी जानकारी ले सकते हैं।