पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • Jamshedpur News All Programs In The City Postponed People Are Sitting Under The Revolutionary People39s Satyagraha At Mango Gandhi Maidan

शहर में सभी कार्यक्रम स्थगित, बावजूद मानगो गांधी मैदान में इंकलाबी जन सत्याग्रह के तहत बैठे हैं लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट की ओर से चल रहे इंकलाबी जन सत्याग्रह का मानगो गांधी मैदान में शनिवार को तीसरा दिन था। आज सर्द हवाओं व कोरोना वायरस के चलते जब शहर के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए है, वहीं इस सभा में महिलाएं, छात्र व पुरुष अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।

लोगों ने कहा- जब सिर पर कफन बांध लिया है तो मरने से डर कैसा है? फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान ने कहा - काले कानून के कारण सुप्रीम कोर्ट भी निर्णय लेने में असमर्थ है। इंटरनेशनल लॉ के मुताबिक अब सुप्रीम कोर्ट को अपना निर्णय लेना होगा क्योंकि संयुक्त राष्ट्र भी खुद इस कानून के खिलाफ में सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है। वहीं, आज लोग इस कानून को मुसलमानों के खिलाफ मान कर रहे हैं। आने वाला समय बताएगा, यह सिर्फ मुसलमानों के ही नहीं बल्कि छह जाति ईसाई, सिख, एसटी-एससी, ओबीसी, बुद्धिस्ट भी टारगेट होंगे। प्रिंसिपल शाहिद रजा, मौलाना शमशाद कादरी, जिला अध्यक्ष मोहम्मद नासिर जेबा कादरी, तनवीर खान, गोविंद सिंह, ताहिरा बेगम, जरीना खातून, मेहरून निशा, इशरत परवीन, अजमेरी बेगम, नूर फातिमा, फिरदौस जुबैदा आदि मौजूद थे। इधर, मानगो गांधी मैदान में सीएए के विरोध में चल रहे धरने की मियाद शनिवार को समाप्त हो गई। धरना की मियाद बढ़ाने की अनुमति प्रशासन की ओर से नहीं दी जाएगी। मालूम हो कि संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से धरना दिया जा रहा है। एसडीओ चंदन कुमार ने बताया कि धरना के आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से दो दिनों के लिए अनुमति दी गई थी, जो शनिवार को समाप्त हो गई।

धरने पर बैठे लोग।
खबरें और भी हैं...