पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उर्स पर कुरानखानी के बाद लोगों में बांटा लंगर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर | कीताडीह इमामबाड़ा मैदान में शनिवार को ख्वाजा गरीब नवाज हिंदू मुस्लिम कमेटी की अाेर से सलाना उर्स के मौके पर हजारों लोगों के बीच लंगर बांटा गया। इससे पूर्व सुबह आठ बजे कुरानखानी हुई, जबकि देर शाम तकरीर का आयोजन हुआ। इस दौरान कीताडीह मस्जिद के इमाम ईशाख अंजुम और आफिज अफरोज ने देर रात तकरीर की प्रस्तुति दी। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष निजाम खान ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे से शानदार कव्वाली मुकाबला का आयोजन होगा। इसमें मुजफ्फरपुर के कव्वाल दिलबर साबरी और कव्वाला मीना तबस्सुम अपनी प्रस्तुति देंगी।
खबरें और भी हैं...