साकची में जेएनएसी का ऐलान-48 घंटे में रोड फुटपाथ, पार्किंग से दुकान हटाओ नहीं तो कार्रवाई
{जमशेदपुर अक्षेस के कर्मचारियों ने मार्केट में घूम घूम कर फुटकर दुकानदारों को खाली कराने का किया एेलान, नहीं हटाया तो जबरन हटाया जाएगा { एमजीएम अस्पताल की दीवार के बाहर लगाई गई दुकानों को भी हटाने का दिया निर्देश
साकची बाजार के फुटपाथ, पार्किंग एरिया व सड़क पर लगाए जा रही फुटकर दुकानों को 48 घंटे में खाली कराने की एेलान जमशेदपुर अक्षेस ने शुक्रवार को किया है। अगर खाली नहीं किया तो प्रशासन जबरन स्थान को खाली कराएगा। जमशेदपुर अक्षेस के सिटी मैनेजर रवि भारती की अगुवाई में हल्ला गाड़ी से साकची बाजार में घोषणा की गई। साकची बाजार के दुकानदार अपने दुकान के बाहर सामान रख देते हैं इस कारण सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा फुटपाथ व पार्किंग स्थल पर अवैध रूप से कब्जा कर दुुकान लगाई जा रही है। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। हल्ला गाड़ी से डालडा लाइन, एसएनपी एरिया, मंगला हाट क्षेत्र, टैंक रोड, बाटा लाइन, आम बागान व आई हास्पिटल, एमजीएम के क्षेत्र में घोषणा की गई है। सिटी मैनेजर ने बताया कि अगर 48 घंटे में अवैध कब्जा नहीं हटाया तो प्रशासन जबरन उसे हटा देगा। अवैध कब्जा करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पांच साल पहले तत्कालीन डीसी डॉ अमिताभ कौशल के आदेश पर साकची बाजार की फुटपाथी दुकानों को पूरी तरह से हटाया था। आवंटित दुकानों के सामने सामान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना की वसूली की गई थी। आवंटित दुकानों के बने अवैध रूप से बने संरचना को भी तोड़ दिया था। फुटपाथी दुकानों के समर्थन में कई राजनीतिक दलों के नेता भी उतरे थे। पर ़डॉ अमिताभ ने यह कह बात दबा दी थी कि फायर बिग्रेड के वाहन कैसे बाजार में प्रवेश करेंगे व जहां भी फायर बिग्रेड के वाहन के प्रवेश में परेशानी होगी वहां की अवैध सरंचना को तोड़ दिया जाएगा। इसके बाद साकची बाजार की फुटपाथ, सड़क व पार्किंग एरिया को पूरी तरह खाली कराया था। साकची बाजार में पैदल चलने में परेशानी होती थी वहां प्रशासनिक कार्रवाई के बाद चार पहिया वाहनों का परिचालन होता था। हाल के दिनों में अवैध कब्जा बढ़ा था। साकची पुलिस व यातायात पुलिस के संरक्षण में यह चल रहा था। दैनिक भास्कर ने ‘सड़कों पर उतरा बाजार’ के प्रकाशन के बाद जमशेदपुर अक्षेस हरकत में आया है।
घोषणा के बाद एमजीएम अस्पताल के सामने से हटाई दुकानें।
कैसे बाजार में प्रवेश करेंगे व जहां भी फायर बिग्रेड के वाहन के प्रवेश में परेशानी होगी वहां की अवैध सरंचना को तोड़ दिया जाएगा। इसके बाद साकची बाजार की फुटपाथ, सड़क व पार्किंग एरिया को पूरी तरह खाली कराया था। साकची बाजार में पैदल चलने में परेशानी होती थी वहां प्रशासनिक कार्रवाई के बाद चार पहिया वाहनों का परिचालन होता था। हाल के दिनों में अवैध कब्जा बढ़ा था। साकची पुलिस व यातायात पुलिस के संरक्षण में यह चल रहा था। दैनिक भास्कर ने ‘सड़कों पर उतरा बाजार’ के प्रकाशन के बाद जमशेदपुर अक्षेस हरकत में आया है।
साकची में दुकानदारों ने दुकान के आगे सामान को सजाया वहीं एमजीएम के बाहर फल विक्रेताओं को भी हटाने का निर्देश।
हल्ला गाड़ी से डालडा लाइन, एसएनपी एरिया, मंगला हाट क्षेत्र, टैंक रोड, बाटा लाइन, आम बागान व आई हास्पिटल, एमजीएम के क्षेत्र में घोषणा की
कब्जा करने वालों पर करेंगे कार्रवाई
05, 08 और 13 मार्च के अंक में प्रकाशित खबर।**
 दैनिक भास्कर में शुक्रवार को प्रकाशित समाचार के बाद ही ‘हल्ला गाड़ी’ से फुटपाथ, सड़क व पार्किंग एरिया से अवैध कब्जा हटाने का घोषणा की है। अगर 48 घंटे के अंदर अवैध कब्जा को नहीं हटाया तो जबरन उसे हटा दिया जाएगा और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी जाएगी।  रवि भारती, सिटी मैनेजर, जमशेदपुर अक्षेस
डीबी स्टार फॉलोअप
साकची में यातायात पुलिस के संरक्षण में हो रहा अवैध कब्जा
साकची में कई दुकानदार दुकान के बाहर भी रख देते हैं सामान, इससे जाम की बन रही है स्थिति