पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उत्तर पुस्तिकाएं केंद्राें पर पहुंचीं, 17 से शुरू हाेगी जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैट्रिक अाैर इंटरमीडिएट की बाेर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य 17 मार्च से शुरू हाेगा। इसकाे लेकर जिले में 7 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 4 केंद्राें पर मैट्रिक अाैर 3 केंद्राें पर इंटर की परीक्षाअाें का मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। इसके लिए उत्तर पुस्तिकाएं केंद्राें पर पहुंचा दी गई हैं। वहीं, 15 मार्च काे जैक कार्यालय में मूल्यांकन काे लेकर सभी केंद्राधीक्षकों की बैठक हाेगी।
इसमें मूल्यांकन काे लेकर अावश्यक दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। खास तौर से शिक्षकों के लिए गाइडलाइन तैयार कर उन्हें जानकारी दी जाएगी।
जांच के दौरान पूरी तरह से गोपनीयता का ध्यान रखा जाएगा। ताकि किसी तरह से मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों को किसी तरह की परेशानी हो। यही कारण है कि इस बार मूल्यांकन कार्य की आॅनलाइन माॅनिटरिंग हाेगी। जिले में करीब एक हजार शिक्षकों काे मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है। इसका नियुक्ति पत्र 15 मार्च से बंटेगा।

खबरें और भी हैं...