अरुण बाकरेवाल काे महामूर्ख, कमल किशोर व केदारमल को वज्र मूर्ख की उपाधि, लोगों ने पहनाई सब्जी की माला
राजस्थान युवक मंडल की ओर से शुक्रवार काे जुगसलाई में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अतिथियों को फूलों की बजाय चने की झाड़ रूपी गुच्छ अाैर सब्जी की माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें महामूर्ख एवं वज्र मूर्ख की टोपी पहनाया गया।
इस दौरान अरुण बाकरेवाल को महामूर्ख और कमल किशोर व केदार मल पलसानिया को वज्र मूर्ख की उपाधि दी गई। उपाधि मिलते ही सभी ने तालियां बजाकर मूर्खों की जमकर खिंचाई की। इस दौरान हर्बल गुलाल और अबीर लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। फिर लकी ड्रॉ कूपन दिया गया एवं भाग्यशाली विजेता को उपहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाज के विशिष्ट व्यक्ति व महिला को टोपी पहना कर सम्मानित किया गया। बाल भारती उच्च विद्यालय के बच्चों ने होली के गीत पर रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बाद लोगों ने लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में संगीता मित्तल, राजेश रिंगसिया, महिला विभाग सचिव सुशीला खीरवाल, अध्यक्ष वासुदेव खेमका, प्रधान सचिव महेश खीरवाल मौजूद थे।
बैठक में पटेल समाज के लोग।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
पटेल महापरिवार की बैठक शुक्रवार को टेल्को कॉलोनी स्थित क्वार्टर में हुई, जिसमें फरवरी में हुए वनभोज सह मिलन समारोह का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। जिसे सर्व सम्मानित से पारित कर दिया गया। बैठक में 15 मार्च को होली मिलन समारोह टेल्को कॉलोनी स्थित के3-166 में करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संयोजक धर्मवीर सिंह, सहसंयोजक शैलेन्द्र सिन्हा, संजय सिंह, माधवेंद्र मेहता, संजीव सिन्हा, विवेकानंद सिंह, अनिल सिंह, मुकेश सिंह, नीरज सिंह, बिनोद सिंह, रंजय कुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार, अशोक सिंह, प्रवीण कुमार, उदय प्रसाद, वशिष्ठ कांत समेत महिला समिति के सदस्य थे।
टेल्को में पटेल महापरिवार का होली मिलन 15 को