बिरसानगर में घर में घुसकर स्नान कर रही नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
जमशेदपुर| बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-6 बी में घर में अकेले स्नान कर रही नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की गई। घटना शनिवार शाम की है। घटना को अंजाम उसके पड़ोस में रहने वाले युवक मोहित कुमार सिंह ने दिया। नाबालिग द्वारा शोर मचाने के बाद युवक वहां से भाग निकला। इसकी जानकारी बिरसानगर थाना को देते हुए मोहित कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। रविवार को पुलिस ने नाबालिग का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया। वहीं घटना के बाद से अारोपी फरार है।