आजादनगर : पारडीह में नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जमशेदपुर| आजादनगर थाना अंतर्गत पारडीह में रहने वाले नाबालिग गोपी तंतुबाई (17 वर्ष) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की रात नाबालिग ने अपने कमरे में पाइप के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या की। बुधवार की सुबह उसे फंदे पर झूलता देख मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके माता-पिता पश्चिम बंगाल किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गोपी के पिता विजय तंतुबाई ने बताया कि उनका पुत्र प्राइवेट दुकान में काम करता था। मंगलवार की रात वह काम कर आया और अपने कमरे में चला गया। सुबह जब उसने दरवाजा नहीं खोल तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गोपी ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी किसी को नहीं है। घटना के दौरान मृतक की एक बहन और बड़े भाई घर में मौजूद थे।