बागबेड़ा : दो पक्षों में अापसी विवाद में मारपीट, एक गिरफ्तार, स्टील पाइप जब्त
जमशेदपुर| बागबेड़ा थाना अंतर्गत सिदो-कान्हू मैदान के पास रहने वाले अजय कुमार शर्मा के साथ शुक्रवार की रात मारपीट की घटना घटी। पुलिस ने मारपीट के मामले में एक अारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से मारपीट में प्रयुक्त स्टील का एक पाइप भी बरामद किया है। अजय कुमार शर्मा ने उनके साथ मारपीट करने का अारोप सनी सरदार, बंटी सरदार और सिनी सरदार पर लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जीतेंद्र सिंह उर्फ बंटी सिंह सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि अापसी विवाद के कारण मारपीट की घटना हुई।