पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाहा बोंगा...पारंपरिक परिधान पहन किया बाहा नृत्य, मारांगबुरू से अच्छी फसल की कामना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ईचागढ़| प्रखंड क्षेत्र के टीकर में गुरुवार को बाहा बोंगा पर्व धूमधाम से मनाया गया। नायके (पुजारी)बाबा फनी बेसरा ने जाहेरथान में आदिवासी परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की। खिचड़ी प्रसाद के रूप में वितरित किया। नायके बाबा ने जाहेर आयो, मारांगबुरू, मोड़े को तुरूय से अच्छी फसल की प्रार्थना की। जमशेदपुर के बाहा नृत्य दल ने पारंपरिक परिधान पहन कर मांदर की थाप पर बाहा नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुधीर किस्कू उपस्थित थे। कहा- बाहा पर्व आदिवासियों का सबसे बड़ा पर्व है। इसे बचाना सभी आदिवासियों का कर्तव्य है। मौके पर मांझी बाबा सुकू मार्डी, सुदामा हेम्ब्रम, सुनील सेसरा, गुरूपदो मार्डी, अभय यादव, महेंद्र बेसरा अादि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...